अपना Android Mobile Reset/Format कैसे करें? (पूरी जानकरी)

नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप? आपने कभी अपने Mobile को reset या formate किया है? आजकल तो सभी Android phone use करते हैं। लेकिन कई बार होता है कि Smartphone काम करना बंद कर देता है, hang होने लगता है या उसमें virus आ जाता है। इसका मतलब है कि उसे reset करने की जरूरत है। इस article में मैं आपको बताऊँगा कि Mobile Reset की जरूरत क्यों पड़ती है, Reset का सही तरीका क्या है, Reset के पहले और बाद में क्या करना चाहिए? ऐसा तरीका, जिससे आपका data भी सुरक्षित रहे।

वैसे, अगर हम Android phone use करते हैं, तो Mobile Formating की जानकारी होनी चाहिए, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ती है। चाहें आपके पास Samsang, Micromax, Redmi या Oneplus हो। अगर आप Smartphone Reset करना नहीं जानते हैं। तो कई बार data से भी हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि ऐसे तरीके से Mobile Formate करें, जिससे Apps, Contact, SMS भी सुरक्षित रहें। इस post में आपको सभी Android Mobile का Factory Data Reset करने की Step by Step जानकारी मिलेगी। सबसे पहले जानते हैं कि मोबाइल रिसेट क्या है? हां, पूरी जानकारी के लिए इस post को अंत तक जरूरी पढ़ें।

Android Mobile Reset Kaise Kare

क्या है Mobile Reseting

कई बार फोन में problem आ जाती है, वह ठीक से वर्क नहीं करता या Hang होता है। ऐसे में इसे Reset करने की जरूरत पड़ती है। इसके बाद ये एकदम नए जैसा हो जाएगा यानी जिस समय आपने phone लिया था। जैसे कमरे से सामान निकालकर बाहर कर दिया हो, ठीक उसी तरह इसकी भी Internal memory delete हो जाएगी। याद रखिए, इस process में memory का मौजूद जरूरी data भी delete हो सकता है। बेहतर है कि इससे पहले data को सुरक्षित रख लिया जाए। सभी mobile में Factory Reset करने का Option seting में दिया रहता है।

क्यों जरूरत पड़ती है Reset करने की

आपने नोटिस किया होगा कि कई बार फोन खरीदने के कुछ दिनों बाद उसमें problem आने लगती है, वह hang होने लगता है, mobile slow response करता है, screen पर अनचाहे pop up AD आने लगते हैं। दरअसल, ऐसा फोन में virus आने से होता है। ऐसे में फोन Reset या Formate करने की जरूरत पड़ती है। ध्यान रहे कि हमेशा Google Play Store से ही App Download करें। खासतौर से मोबाइल में Video या Song Download करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि इसी से ज्यादा Virus की संभावना रहती है। इससे Phone की performance पर भी असर पड़ता है।

Phone Resetting के फायदे

  • फोन खरीदते समय वाली Condition में आ जाता है।
  • Mobile के Virus Delete हो जाते हैं।
  • फोन की Speed पहले से Fast हो जाती है।
  • Internet की Speed भी बढ़ जाती है।
  • Internal Memory भी Increase हो जाती है।
  • Battery भी पहले के मुकाबले ज्यादा चलती है।

Mobile Resetting ke Nuksan

  • Contacts, Files, Messages Delete हो जाते हैं।
  • पहले डाउनलोड किए गए Apps like Facebook, Whatsapp भी Delete हो जाएंगे।
  • Phone Reset करने से आपको दोबारा से Gmail, Chrome Browser और Play Store में Log In करना होगा।

Mobile Reset करने से पहले क्या करें

अगर आप Mobile Reset कर रहे हैं, तो पहले इसमें Store Data यानी SMS, Video, Contacts, Apps का Backup SD card या Computer में ले लें। इसके अलावा अपने Email Account पर भी Backup ले सकते हैं। अगर आपका Email Account नहीं है। तो नया Gmail Account बना लीजिए। क्योंकि Apps तो Google Play Store से दोबारा डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन कॉन्टेक्ट और एसएमएस को दोबारा नहीं पाया जा सकता।

Phone Number और Messages का Backup कैसे लें?

आपको अपने Phone Numbers और Messages का Backup ले लेना चाहिए, क्योंकि ये बहुत जरूरी होते हैं। Mobile Reset करने के बाद वही data delete होते हैं। जो आपके phone memomy में save रहते हैं, जैसे – फ़ोन नंबर, मैसेज, apps और कभी-कभी कुछ photos भी होते हैं। जो delete हो जाते हैं। इसलिए हमें Factory Data Reset करने से पहले इन सबका Backup ले लेना चाहिए।

हम आपको जो तरीका बताने जा रहे हैं। वो सबके फ़ोन पर support करता है, लेकिन अलग-अलग नामों से होता है। जैसे मेरे phone Micromax Canvas Xpress में ये app Backup & Restore नाम से default दिया हुआ है। अगर आपके फोन में ऐसा कोई dafault app नहीं है। तो आप Play Store से Backup App install कर सकते हैं।

 STEP-1   सबसे पहले Back & Restore app में जाइए और Backup select करे।

 STEP-2   Personal data के जरिए आप Phone Number, Messages, Picture और भी बहुत सी चीजों का backup ले सकते हैं।

 STEP-3   Application के जरिए आप सभी apps का backup ले सकते हैं।

उदाहरण के लिए हम Personal Data में जा रहे हैं।

 STEP-1   पहले आप उन चीजों को select कर लीजिए। जिनका backup आप लेना चाहते हैं।

 STEP-2   अब आप Backup to SD card पर click कीजिए।

अब एक pop-up window open होगी। जिसमे आप folder name लिख लीजिए। इसी folder में आपके सारे backups save होंगे। अब Ok पर click कर दीजिए। बस कुछ ही देर में आपका Backup तैयार हो जाएगा।

अपना backup देखने के लिए SD Card में जाइए, फिर Backup folder में जाइए। इसके बाद आपको दो folders नजर आएंगे। एक आपके apps का backup होगा, दूसरे में phone numbers और messages का backup होगा।

Mobile Format करने का सही तरीका

दोस्तों, उम्मीद है कि अब तक आपको समझ आ गया होगा कि Mobile Reset करने से पहले क्या करना चाहिए और आपने अपने जरूरी data का backup भी ले लिया है। तो अब Mobile Formating की Process जानते हैं। ज्यादातर Smartphone में Reseting का Option, Setting में ही होता है।

सबसे पहले Phone Settings में जाएं, उसके बाद नीचे Scroll करने पर Backup and Resetका Option मिलेगा। इस पर Tap करें।

 STEP-1   अब Back up my data को on कर दीजिए। तभी Mobile Reset करने के बाद आपका back up store हो पाएगा।

 STEP-2   Automatic restore को भी on कर दीजिए। इससे जब आप restore करेंगे। तब automatic सभी चीजें अपनी जगह पर store हो जाएंगे।

 STEP-3   अब सबसे नीचे Factory Data Reset के Option पर Tap कीजिए।

अब सबसे नीचे Reset Device या Reset Phone के Option पर Tap कर दीजिए। कुछ देर इंतजार करें। क्योंकि Process में समय लगता है। वैसे तो इस Process में दो मिनट लगते हैं, लेकिन अगर Smartphone में ज्यादा Files हैं, तो 10 से 15 मिनट भी लग सकते हैं। ध्यान रखें कि इस बीच किसी बटन पर Tap नहीं करें। Process पूरी होने पर फोन खुद-ब-खुद On हो जाएगा।

Smartphone Reseting के बाद क्या करें

अब आपका Smartphone बिल्कुल नया हो गया है। आपको पहले इसकी Setting करनी पड़ेगी यानी जब आपने नया Phone लिया था, तब जिस तरह Setting की थी। ठीक उसी तरह Setting करना है। कुछ Basic Setting के बाद Google Account Sign In कर लें। अगर आपको अपना Gmail ID या Password नहीं पता हो, तो नया Account बनाकर फोन Start करें। अब आप देखेंगे कि आपका Mobile की Performance पहले से बेहतर हो चुकी है और Apps बिल्कुल Smoothly काम कर रहे हैं।

अब आपको सारे backups restore कर लेना चाहिए। इसके लिए उसी Backup & Restore app में जाना है।

 STEP-1   पहले Restore पर tap करे।

 STEP-2   यहां से आप अपने Phone Number, Messages, Picture और भी चीजों का backup, restore ले सकते हैं।

 STEP-3   Applications से आप सारे apps को restore कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए हम Personal Data में जा रहे हैं।

 STEP-1   जिसका backup आपने लिया था। वह यहाँ पर मौजूद होंगे। पहले उन्हें select कर लें।

 STEP-2   अब बस Restore पर tap करें। कुछ देर सब restore हो जाएंगे। अब आप check करें, सारे files वहीं होंगे, जहाँ पर पहले थी।

अगर आपको backup लेने के बाद भी PhoneReset करने में डर लग रहा है तो आप memory card फ़ोन से निकाल कर Mobile Reset करें।

दोस्तों, उम्मीद है, अब आपकी समझ आ गया होगा कि Phone को Reset कैसे करना है। अब जब भी फोन की Performance कमजोर हो, तो किसी का मुँह ताकने के बजाय खुद ही Reset कर सकते हैं। ये पोस्ट आपको कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

2 thoughts on “अपना Android Mobile Reset/Format कैसे करें? (पूरी जानकरी)”

  1. sir aapka ye post mujr kafi acha laga. isme aap kafi ache se brief kiye hai jisse pura chij clear ho gaya mobile reset se related.
    aap aise hi aur bhi naya naye information share krte rahiye jisse hame aur bhi chijo ke bare me sikhne ko mile.

    Reply

Leave a Comment