Blog क्या है, Website कैसे बनाए, Internet से पैसे कैसे कमाये। Questions And Answers

blog_kya_hai_website_kaise_internet_se_paise_kaise_kamaye

नमस्कार दोस्तों… ब्लॉग (blog) वेबसाइट (website) इन सब के बारे में अपने सुना ही होगा। और आप में से ज्यादातर लोग, जो ये लेख (post) पढ़ रहे हैं। वो अपनी खुद कि वेबसाइट या ब्लॉग बनाना चाहते होंगे। लेकिन आपके मन में काफी सवाल और उलझन होंगे। जिसका जवाब आप चाहते होंगे। इंटरनेट (internet) में आपको सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप सभी सवालों के जवाब एक ही पोस्ट पर चाहते हैं। तो आप सही पोस्ट पढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें – 11 तरीके, blog website से पैसे कमाने के।

Website Making Related Questions Answers

ब्लॉगर को जब शुरू किया गया था। तब उसका नाम ब्लॉग्स्पॉट (Blogspot) रखा गया था। लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर ब्लॉगर (Blogger) रख दिया गया। हम यहां उन सवालों के जवाब लिख रहे हैं। जो कि मेरे ख्याल से आपके मन में आए होंगे।

  • सवाल – वेबसाइट बनाने के लिए, फोन (phone) चाहिए या कंप्यूटर (computer) ?
  • जवाब – वेबसाइट आप फोन या कंप्यूटर दोनों पर ही बना सकते हैं। ये आपकी सुविधा पर निर्भर करता है कि आपको किस पर काम करना ज्यादा आरामदायक लगता है।
  • सवाल – ब्लॉगर क्या है ?
  • जवाब – ब्लॉगर एक फ्री वेबसाइट बिल्डर है।
  • सवाल – ब्लॉगर किसने बनाया है ?
  • जवाब – ब्लॉगर गूगल की दी हुई एक ऐसी व्यवस्था है। जहां आप फ्री में वेबसाइट बना सकते हैं।
  • सवाल – वेबसाइट बनाने के लिए ब्लॉगर ही क्यों इस्तेमाल करें ?
  • जवाब – अगर आप नये हैं। तो आपको ब्लॉगर से ही स्टार्ट करना चाहिए। क्यूंकि ये फ्री वेबसाइट बिल्डर है। और इसे समझना बहुत आसान है। अगर आप आर्टिकल लिखने कि वेबसाइट बनाना चाहते हैं ? तो आपको ब्लॉगर को चुनना चाहिए।

  • सवाल – अगर बाद में ब्लॉगर ने धोखा दिया तो ?
  • जवाब – क्यूंकि ब्लॉगर गूगल कि एक संस्था है। तो आप इसमें आँख बंद कर के भरोसा कर सकते हैं। कि ये आपके साथ कभी धोखा नहीं करेगा। और अगर कभी ब्लॉगर, मुफ्त सेवा देना बंद भी करता है। तो वो कम से कम एक महीने पहले आपको सूचित जरूर करेगा।
  • सवाल – वेबसाइट किसे कहते हैं ?
  • जवाब – आप जो भी गूगल में सर्च करते हैं। और जो भी परिणाम आता है। आप उनमें से किसी पर भी क्लिक करते हैं। और आप जिस भी पेज में जाते हैं। उसे वेबसाइट कहते हैं। जैसे ये जो लेख आप पढ़ रहे हैं। ये लेख भी एक वेबसाइट में ही लिखा गया है और ये वेबसाइट भी बनाई गई है।
  • सवाल – वेबसाइट बनाकर हमें क्या फायदा होगा ?
  • जवाब – वेबसाइट बनाने से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं।
  1. लिखने का शौक पूरा कर सकते हैं।
  2. आप अपनी लेखन कला को दुनिया के सामने ला सकते हैं।
  3. वेबसाइट के माध्यम से आप जिस भी चीज में माहिर हैं। उस चीज के बारीकियों से, आप दुनिया को अवगत करा सकते हैं। या यूं कहे तो आप लोगों कि, ऑनलाइन मदद कर सकते हैं।
  4. वेबसाइट बनाकर आप पैसे भी कमा सकते हैं। ये एक अलग विषय है। इसके लिए आपको दूसरा पोस्ट पढ़ना होगा।

  • सवाल – वेबसाइट कितने तरह कि होती है ?
  • जवाब – वेबसाइट दो तरह की होती है। एक आर्टिकल और दूसरा डाउनलोडिंग वेबसाइट। “ब्लॉगर” आर्टिकल वेबसाइट के लिए बेस्ट है।

  • सवाल – वेबसाइट से किस तरह पैसे कमा सकते हैं ?
  • जवाब – वेबसाइट पर विज्ञापन (ऐड) लगाकर पैसे कमा सकते हैं।

  • सवाल – वेबसाइट में ऐड कहां से लगाए ?
  • जवाब – वेबसाइट पर ऐड लगाने के लिए भी कई सारे वेबसाइट है। जो आपको अपने विज्ञापन देती है। आपको अपने वेबसाइट में लगाने के लिए।

  • सवाल – किस वेबसाइट के विज्ञापन लगाए ?
  • जवाब – विज्ञापन लगाने के लिए बहुत सरी वेबसाइट है। पर सबसे बेस्ट गूगल कि ही वेबसाइट “ऐडसेंस” है। क्यूंकि ऐडसेंस सबसे ज्यादा पैसे देती है, विज्ञापन लगाने के लिए।

  • सवाल – ऐडसेंस कितने रुपए देती है विज्ञापन लगाने के लिए ?
  • जवाब – ऐडसेंस आपको फ्री में विज्ञापन देती है। लेकिन जब आप अपने वेबसाइट में विज्ञापन लगते हैं। तो उस विज्ञापन पर जितने भी क्लिक होते हैं। एडसेंस उस क्लिक के आधार पर पैसे देती है। तो जितनी ज्यादा क्लिक होगी। उतनी ही ज्यादा कमाई होगी।

  • सवाल – एडसेंस एक क्लिक के कितने रुपए देती है ?
  • जवाब – ऐडसेंस ने इस बात को गुप्त रखा है कि, वो एक क्लिक के कितने पैसे देते हैं ? लेकिन हां, ऐडसेंस ही सबसे ज्यादा पैसे देती है।

  • सवाल – वेबसाइट बनाने के लिए कितने रुपए खर्च करने पड़ते हैं ?
  • जवाब – कुछ वेबसाइट बिल्डर वेबसाइट बनाने के लिए पैसे लेती हैं। तो कुछ वेबसाइट बिल्डर में आप फ्री वेबसाइट बना सकते हैं। लेकिन डोमेन के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। लेकिन कुछ डोमेन, फ्री में भी मिलती है। तो अगर आप फ्री डोमेन लेते हैं। तो आपको बिल्कुल भी पैसे खर्च करने की, जरूरत नही है।

  • सवाल – एक वेबसाइट के लिए किन-किन चीजों के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं ?
  • जवाब – आपको इन तीन चीजों पर पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
  1. अगर आप एक paid website builder पर वेबसाइट पर बनाते हैं। तो इसमें आपको खर्च करने पड़ सकते हैं।
  2. आपको वेब होस्टिंग खरीदनी पड़ती है।
  3. आपको डोमेन खरीदना होता है।

  • सवाल – वेब होस्टिंग (Hosting) क्या है ?
  • जवाब – वेब होस्टिंग एक प्रकार का, आपके वेबसाइट का एक गोदाम होता है। जहाँ पर आपके वेबसाइट का पूरा लेखा-जोखा जमा रहता है। और यही तकनीक विज़िटर्स तक, उस पोस्ट को दिखाने का काम करती है। जिस पोस्ट के लिए, विजिटर हमारे वेबसाइट में आते हैं।

  • सवाल – डोमेन क्या है ?
  • जवाब – डोमेन हमारे वेबसाइट का एक छोटा सा पता (address) होता है। जिसकी मदद से, आप डायरेक्ट उस वेबसाइट पर पहुँच जाते हैं। जहाँ पर आपको जाना होता है।

  • सवाल – ब्लॉग किस विषय पर बनाए ?
  • जवाब – ब्लॉग आप उस विषय पर बनाए। जिस विषय पर आपको अच्छा ज्ञान हो। या जिसमें आपकी दिलचस्पी हो।

  • सवाल – ब्लॉग के लिए विषय कैसा होना चाहिए ?
  • जवाब – विषय कुछ भी हो सकता है। बस उस चीज में आपको माहिर होना चाहिए। जैसे – अगर आप वकील है। तो आप वकालत पर वेबसाइट बना सकते हैं। कानून की, जानकारियां देकर लोगों कि मदद कर सकते हैं।

  • सवाल – ब्लॉग बनाने के लिए कौन-कौन से गुण (Skills) होने चाहिए ?
  • जवाब – सबसे जरूरी चीज, जो होनी चाहिए। वो है लेखन कला। अगर आप अच्छा लिखना जानते हैं। तो आप अच्छी वेबसाइट बना सकते हैं। इसके अलावा जो चीजे चाहिए होती है। जैसे पोस्ट लिखते वक्त कुछ सेटिंग्स करना, ब्लॉग डिज़ाइन करना, coding करना। ये सब चीजें आप सीख सकते हैं। जिसे सीखाने के लिए गूगल में कई वेबसाइट्स है। आप किसी भी वेबसाइट को फॉलो करके सीख सकते हैं। एक बार सीख लिया। तो फिर ज़िंदगी भर काम आएगी।

  • सवाल – मेरे ब्लॉग पर आगंतुक (visitor) कैसे आएंगे ?
  • जवाब – आपको अपना ब्लॉग सर्च इंजन में सबमिट करना होगा। तब आपकी वेबसाइट खोज परिणाम में आने लगेगी।

  • सवाल – सर्च इंजन किस कहते हैं ?
  • जवाब – आप जो भी सर्च करते हैं। वो सर्च इंजन में ही करते हैं। जैसे – गूगल भी एक सर्च इंजन ही है।

  • सवाल – क्या गूगल सर्च इंजन में, अपनी वेबसाइट जमा करने के लिए। हमें पैसे देने होंगे ?
  • जवाब – नहीं। आपको ये सेवा भी मुफ्त में मिलती है।

  • सवाल – गूगल सर्च में मेरी वेबसाइट जमा करने के बाद क्या करना होगा ?
  • जवाब – गूगल में अपनी वेबसाइट जमा करने के बाद, आपको साइटमैप और रोबोट टेक्स्ट जमा करने होते हैं।

  • सवाल – साइटमैप क्या होता है और ये जमा करने का क्या फायदा ?
  • जवाब – साइटमैप हमारे वेबसाइट का एक छोटा सा नक्सा होता है। जिसे जमा करने से, गूगल को ये मालूम पड़ता है कि आपके वेबसाइट में कितने पोस्ट है, या कैसे पोस्ट हैं। और कौनसे नए पोस्ट लिखे गए हैं।

  • सवाल – रोबोट टेक्स्ट क्या होता है।
  • जवाब – रोबोट टेक्स्ट आपके वेबसाइट के शब्दों (words) का रोबोट होता है। जिससे गूगल को ये पता चलता है की, आपके वेबसाइट में कौन-कौन से शब्द है। जिसके आधार पर आपकी वेबसाइट को खोज परिणाम में शामिल किया जाता है। जैसे – अगर अपने blogger लिखकर सर्च किया। तो जितने भी वेबसाइट में blogger लिखा गया होगा। वो सारे वेबसाइट्स परिणाम में दिखाई देंगे।
  • सवाल – ये सबकुछ करने के बाद क्या करना होगा ?
  • जवाब – आपको बस अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर ध्यान देते रहिए। नए पोस्ट करते रहिए।

तो देखा आपने, आप गूगल से ही सर्च करके वेबसाइट बिल्डर में जाते हैं। और खुद की वेबसाइट बनाकर, गूगल को ही वेबसाइट देते हैं। और यही चक्र चलता रहता है। मेरे ख्याल से हमने हर सवाल के जवाब दें दिए हैं। जो कि मेरे ख्याल से सबके मन में वेबसाइट बनाना सीखने से पहले आते होंगे। हमें लगता है कि आपको लगभग सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद। ☺

Padhe – Backlink Kya or SEO ke liye kyu jaruri hai. Full information.

Leave a Comment