Hello friends… इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि Google Opinion Rewards को Redeem कैसे करें। इन Play Credits के उपयोग से आप Google Product की हर चीज़ को खरीद सकते हैं। जैसे – Apps, Games, Songs, Movies, और Books, सब कुछ Play Store से खरीदा जा सकता है। आज हम Google Opinion Rewards Play Credit का उपयोग कैसे करें इसकी पूरी जानकारी आपको देंगे।
Google Opinion Rewards क्या है और कैसे उपयोग करें इसकी पूरी जानकारी आपको पहले ही हम दे चुके हैं। अगर आप ये Opinion Rewards उपयोग करते हैं और आपके पास बहुत सारे Credits (money) जमा हो गए हैं, तो अब आप उन्हें खर्च करना चाह रहे होंगे। तो ज्यादा देर ना करते हुए हम बताना शुरू करते हैं कि Google Opinion Rewards को Redeem कैसे किया जाता है?

Play Credit कैसे खर्च (Google Opinion Rewards Redeem) करें
ये तो हमने आपको बता ही दिया है कि आप Google Product की हर एक चीज़ को इन Google Rewards से खरीद सकते हैं। Google के पास एक चीज़ के लिए एक अलग app है और सभी apps से Google Opinion Rewards जुड़े हुए हैं।
- Apps – Play Store
- Videos – YouTube
- Movies/TV – Play Movies
- Songs – Play Music
- Games – Play Games
- Books – Play Books
इन products में से अगर किसी एक का भी आप उपयोग करते हैं और इसमें से कुछ खरीदना चाहते हैं, तो आपको इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं है, बस product के buy option पर क्लिक करना है। उसके बाद एक pop-up window खुलेगी, जिसमें आपको payment method Google Play Balance दिखेगा। ये balance आपके Opinion Rewards से earn किए हुए पैसे ही हैं। अब बस आपको Buy पर क्लिक करना है। इतना करते ही आप successfully Google product purchase कर लेंगे।
Play Store से App कैसे खरीदें
Friends, ऊपर जो method हमने बताया, वो direct उस app से product खरीदने का तरीका है। यानि कि अगर YouTube से कोई video आप खरीदना चाहते हैं तो आप वहीं से खरीद सकते हैं। लेकिन Play Store एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको videos, movies, songs, games और apps सब कुछ एक ही जगह पर मिल जाती है। इसलिए हम आपको Play Store से एक app खरीदकर बता रहे हैं कि आप कैसे Google Opinion Rewards Play Credit खर्च कर सकते हैं।

सबसे पहले Play Store पर जाएं। अब आपको जो भी खरीदना है बस उसे select कर लें। जैसे हमें ये Ultimate Brain Booster खरीदना था, तो हमने इसे select किया। इस app की पूरी जानकारी हमने दी हुई है, आप जरूर पढ़ें। इस button पर क्लिक करने के बाद ACCEPT पर क्लिक करें।

इस तरह की pop-up window खुलेगी।
- यहां आपका Payment Method options है, जिसमें already Play Balance selected है। आप चाहें तो payment method change भी कर सकते हैं।
- अब बस BUY पर क्लिक कर दें। आपको Payment Successful का message show होगा। यहां आपको No Thanks कर देना है। आपका app install होना शुरू हो जाएगा।
अगर आप किसी app से direct भी purchase करते हैं तो वहां भी आपको ऐसे ही options मिलेंगे।
Google Opinion Rewards App में आपको जो SPEND YOUR PLAY CREDIT का option दिखता है, उस पर क्लिक करते ही आपको Play Store visit करने का option show होता है। क्योंकि यहां आप सब कुछ खरीद सकते हैं।
Play Store में Google Balance कैसे चेक करें
आप अपने Google Balance दो जगहों पर देख सकते हैं।
- Google Opinion Rewards app में।
- Play Store में।
Play Store में balance चेक करने के लिए Play Store में login (उसी email account से जिससे opinion rewards उपयोग करते हो) करें। फिर right side menu में आपको Payment Methods option में, अपना Google Balance दिख जाएगा।
Conclusion
तो ये था मेरा Google Opinion Rewards Redeem कैसे करें पर article। अब पक्का आप अपने Play Credit का उपयोग कर पाएंगे। पोस्ट अच्छी लगी हो तो comment और share जरूर करें।