2022 Ducati Panigale V4,डुकाटी ने भारत में लॉन्च की अपनी फ्लैगशिप सुपरबाइक, जानें फीचर्स और कीमत

डुकाटी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप सुपरबाइक नई 2022 पैनिगेल वी4 (2022 पैनिगेल वी4) लॉन्च कर दी है।  

कंपनी ने सुपरबाइक को तीन वेरिएंट्स- V4, V4 S और V4 SP2 में लॉन्च किया है, 

जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत रु 26.49 लाख है 

डुकाटी ने 2022 मॉडल वर्ष के लिए पैनिगेल वी4 के वायुगतिकीय डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं। 

2022 डुकाटी पैनिगेल वी4 बाइक में दोनों तरफ विंगलेट के साथ ट्विन एलईडी हेडलैंप हैं। 

डुकाटी का दावा है कि वे 300 किमी प्रति घंटे पर 37 किलोग्राम डाउनफोर्स उत्पन्न करते हैं। 

Panigale V4 में 1,103cc V4 इंजन है जो 13,000 rpm पर 212.5 bhp की पावर और 9,500 rpm पर 123.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है 

इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।  बाइक में चार पावर मोड हैं- फुल, हाई, मीडियम और लो और राइडिंग मोड। 

नई Panigale V4 के फ्रंट में 43mm एडजस्टेबल Showa BPF फोर्क और रियर में एडजस्टेबल Sachs मोनोशॉक मिलता है। 

S और SP2 वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल ओहलिन्स सस्पेंशन मिलता है,  

जबकि ब्रेकिंग में फ्रंट में ट्विन 330mm डिस्क और रियर में सिंगल 245mm डिस्क मिलती है। 

SP2 वैरिएंट डुकाटी के विंटर टेस्ट लीवरी, मार्चेसिनी फोर्ज्ड एल्युमीनियम व्हील्स, कार्बन फाइबर विंग्स, 

हील गार्ड्स और फ्रंट फेंडर्स और STM-EVO SBK नौ-डिस्क ड्राई क्लच के साथ उपलब्ध है।