5जी सिम अपग्रेड करते वक्त बिल्कुल न करें ये गलतियां, नहीं तो चंद सेकेंड में हो जाएंगे कंगाल!

खतरनाक घोटाला 5जी की लॉन्चिंग के बाद से चल रहा है।  इसका आपके बैंक खाते पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 

कई राज्य पुलिस विभाग भी लोगों को 5जी सिम घोटालों के खिलाफ आगाह कर रहे हैं।  

इस घोटाले में स्कैमर्स एसएमएस के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।  इसके बाद वे लोगों के बैंक खाते की डिटेल्स चुरा रहे हैं।

कैसे काम करता है यह खतरनाक घोटाला?   साइबर सुरक्षा इकाइयों ने लोगों को किसी भी तरह के सिम अपग्रेड के झांसे में नहीं आने की चेतावनी दी है।  

दरअसल, स्कैमर्स यूजर्स को यह कहते हुए मैसेज भेज रहे हैं, 'आपको 4जी सिम  को 5जी में अपग्रेड करने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे'। 

इसके लिए मैसेज में एक लिंक भी फॉरवर्ड किया जा रहा है ताकि स्कैम का शिकार होकर आपका फोन हैक किया जा सके।  

इसके बाद स्कैमर्स आपकी बैंक डिटेल्स भी एक्सेस कर सकते हैं।   

ये लिंक टेलीकॉम ऑपरेटरों के नाम से भेजे जा रहे हैं।  इनमें से कई मैसेज में ओटीपी भी पूछा जा रहा है.  

क्या सिम को अपग्रेड करने की जरूरत है?  इस खतरनाक घोटाले से खुद को बचाने और अपने बैंक खाते के पैसे को सुरक्षित रखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।  

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पुराने 4जी सिम पर भी 5जी नेटवर्क काम  कर सकता है और इसके लिए आपको अपने सिम को अपग्रेड करने की जरूरत नहीं है। 

इसलिए सावधान रहें और ध्यान रखें कि इस तरह के मैसेज सिर्फ एक स्कैम हैं।