खीरा के साइड इफेक्ट,इस समय न खाये खीरा, लाभ के चक्कर मे होगा नुकसान, जाने 

इस समय खीरा न खाएं   डॉ. आयुषी के अनुसार खीरा सेहत के लिए हर लिहाज से फायदेमंद होता है, लेकिन 

इसे हमेशा दिन में खाना चाहिए, जिससे शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं,  

वहीं अगर आप रात में इसका सेवन करते हैं तो फायदा की जगह नुकसान होता है। 

रात में खीरा क्यों नहीं खाते? 1. पाचन पर प्रभाव   खीरे में कुकुर्बिटासिन होता है जो तभी पच सकता है जब आपका पाचन मजबूत हो वरना पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो जाएंगी। 

दरअसल रात को खीरा खाने से पेट भारी होने लगता है तो आपको कब्ज, अपच या पेट फूलने की शिकायत हो सकती है।  इसलिए दिन में खीरा खाएं 

2. नींद पर प्रभाव    अगर आप रात को खीरा खाते हैं तो आपको चैन की नींद नहीं आएगी क्योंकि भारी पेट के कारण लेटने और साइड लेने में दिक्कत होगी 

इसके अलावा अगर पाचन खराब है तो गैस की वजह से आपको ठीक से नींद नहीं आना। 

चूंकि खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए आपको रात में पेशाब करने की आवश्यकता होगी, जिससे आपकी नींद में खलल पड़ेगा। 

दिन में खीरा खाएं   अधिकांश स्वास्थ्य विशेषज्ञ दिन में खीरा खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। 

खीरे का सेवन वजन कम करने में मदद करता है, इसमें मौजूद 95 पानी के जरिए शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है। 

इसके अलावा इम्युनिटी बढ़ाने, कैंसर से बचाव और हड्डियों को मजबूत बनाने जैसे फायदे भी इस सब्जी से जुड़े हैं।