आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाएगा ये क्रीम, आइए जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका.

अंडर आई क्रीम इतनी महंगी होती हैं कि इन्हें बार-बार खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती।  ऐसे में हम 

आपके लिए लाए हैं आंखों से काले घेरे हटाने के लिए अंडर आई क्रीम कैसे बनाएं। 

सामग्री   इसे अंडर क्रीम बनाने के लिए आपको शहद, कॉफी पाउडर और विटामिन ई तेल की आवश्यकता होगी। 

विटामिन ई का तेल आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा।तो चलिए बिना देर किए क्रीम बनाना शुरू करते हैं। 

क्रीम कैसे बनाएं? इस क्रीम को बनाने के लिए एक कटोरी लें और उसमें 3 चम्मच शहद, 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच विटामिन ई तेल मिलाएं। 

इसके बाद आप इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।  इसे तब तक मिलाएं जब तक इसमें क्रीमी टेक्सचर न बन जाए। 

अंडर आई क्रीम तैयार है। इसे एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।  आप क्रीम को फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं। 

इस तरह इस्तेमाल करें अंडर आई क्रीम लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। 

इसके बाद इस क्रीम को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं।  अगर आप बेहतर परिणाम चाहते हैं तो इसे हर रात सोने से पहले लगाएं।