ये 3 प्राकृतिक तत्व देंगे आपके चेहरे को चमक, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं 

हमें अपने दैनिक आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो आपकी त्वचा के लिए ग्लोइंग टॉनिक का काम कर सकें। 

1. दूध   दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है क्योंकि इसमें लगभग सभी आवश्यक पोषक  तत्व होते हैं।  यह हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। 

आप दिन में दो बार एक गिलास दूध का सेवन कर सकते हैं, इससे चेहरे पर गजब का निखार आएगा।   

हालांकि कोशिश करें कि इसे उबालकर ही पिएं ताकि दूध में मौजूद कीटाणु नष्ट हो जाएं और आपके शरीर पर कोई बुरा असर न पड़े। 

2. दही  लोग खाने के बाद दही या रायता खाना पसंद करते हैं।  इसके सेवन से पाचन  क्रिया दुरुस्त रहती है और पेट संबंधी कोई भी समस्या नहीं होती है।  

साफ पेट का हमारे चेहरे पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  इसलिए रोजाना कम से कम दो कटोरी दही खाएं।  

3. नींबू  नींबू एक साइट्रस फूड है जो हमारे पेट और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।  

अगर आप रोजाना नींबू पानी पीते हैं तो आपको पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा और साथ ही आपके चेहरे पर निखार भी आएगा।  

ग्लिसरीन को नींबू के रस में मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।  इससे त्वचा मुलायम और खूबसूरत बनेगी।