Jio 5G प्लान होंगे बहुत सस्ते!  मुकेश अंबानी ने लॉन्च और कीमत से जुड़ी यह जानकारी दी

5G नेटवर्क भारत में हुआ लॉन्च  आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज यानी 1 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत में 5जी सेवाओं की घोषणा की है. 

यह इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण पर किया गया है और यह चार  दिन तक चलने वाला कार्यक्रम है।  यूजर्स दिवाली से 5जी सर्विस का इस्तेमाल  कर सकेंगे। 

मुकेश अंबानी ने Jio 5G की लॉन्चिंग से जुड़ी यह जानकारी दी   इस इवेंट के दौरान रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो 5जी की कीमत और लॉन्चिंग से जुड़ी कई जानकारियां दीं।  

उन्होंने कहा कि कंपनी का दावा देश की जनता से वादा है कि दिसंबर 2023 तक जियो का 5जी नेटवर्क भारत के कोने-कोने में पहुंच जाएगा 

5जी सर्विस सबसे पहले मेट्रो शहरों में जारी की जाएगी और 4जी से दस गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी। 

सबसे पहले यह सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में जारी की जाएगी

Jio 5G प्लान होंगे बहुत सस्ते!   मुकेश अंबानी ने लॉन्चिंग डिटेल्स के साथ-साथ कीमत को लेकर भी खुलासा किया है। 

सटीक कीमत तो नहीं बताई गई है, लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि Jio 5G के प्लान महंगे नहीं होंगे। 

बताया गया है कि अच्छी स्पीड से चलने वाले इस 5जी नेटवर्क के प्लान किफायती  होंगे और इतने सस्ते होंगे जितना किसी और ने पेश नहीं किया होगा।