Jio, Google के साथ मिलकर लॉन्च करेगा 5G स्मार्टफोन, ये हो सकती है कीमत

मुकेश अंबानी ने दिवाली तक Jio 5G सर्विस लॉन्च करने का ऐलान किया है।  

इसे सबसे पहले मेट्रो शहरों में पेश किया जाएगा।  इसके बाद अगले साल दिसंबर तक पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा 

इसके साथ ही कंपनी ने JioPhone 5G का भी ऐलान किया है।  कंपनी इसे गूगल के साथ पार्टनरशिप में बना रही है। 

रिलायंस के चेयरमैन ने इस दौरान ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम के साथ पार्टनरशिप की भी घोषणा की 

ये हो सकती हैं विशिष्टता  कंपनी JioPhone 5G में 4GB तक रैम और 32GB तक की इंटरनल मेमोरी है 

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है।  

हालांकि माना जा रहा है कि 2GB रैम वेरिएंट वाला फोन भी लॉन्च हो सकता है। 

JioPhone 5G में 6.5-इंच की HD + IPS LCD स्क्रीन हो सकती है, जिसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा होगा। 

इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो सकता है।  

इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है।  फोन कंपनी के प्रगति ओएस पर चल सकता है। 

यह हो सकती है कीमत   रिलायंस हमेशा से ही अपनी किफायती कीमतों के लिए जानी जाती रही है, 

यही वजह है कि JioPhone 5G की कीमत 12,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।  इसके दिवाली तक लॉन्च होने की संभावना है।