राशन कार्ड में पत्नी और बच्चे का नाम कैसे जोड़े ? स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया जानें
राशन कार्ड में ऑनलाइन नाम कैसे जोड़ें
सबसे पहले अपने राज्य खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक साइट पर जाएं।
- अगर आप यूपी (https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx) से हैं तो आपको इस साइट लिंक पर जाना होगा।
- होम पेज पर Add new Member का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया फॉर्म खुल जाएगा।
- यहां आपको अपने परिवार के नए सदस्य के सभी विवरण सही-सही भरने हैं।
- इतना ही नहीं आपको फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
- अभी फॉर्म जमा करें। इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा।
- इससे आप इस पोर्टल में अपने फॉर्म को ट्रैक कर सकते हैं।
- इसके बाद अधिकारी फॉर्म और दस्तावेज की जांच करेंगे।
- यदि सब कुछ ठीक रहा तो आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा और नया राशन कार्ड डाक द्वारा आपके घर पहुंचा दिया जाएगा।