Redmi Note 11SE 5000mAh के साथ लॉन्च, कीमत 13499

Redmi Note 11SE भारत में लॉन्च हो गया है।  फोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। 

फोन में AMOLED डिस्प्ले के साथ 5000 एमएएच की बैटरी है।  साथ ही इसकी कीमत 15,000 रुपये से भी कम है. 

इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।  इसकी बिक्री 31 अगस्त से शुरू होगी 

इसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।  

यह बिफ्रोस्ट ब्लू, कॉस्मिक व्हाइट, स्पेस ब्लैक और थंडर पर्पल रंगों में उपलब्ध होगा। 

Redmi Note 11SE Android 11 के साथ आता है।  इसमें 6.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है।  इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2400 है। 

यह फोन MediaTek Helio G95 SoC से लैस है।  इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी  स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।   

फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है।  इसका पहला सेंसर 64 मेगापिक्सल का है।  दूसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है।  

तीसरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। 

फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें 4जी एलटीई, 

डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5 और जीपीएस/एजीपीएस जैसे फीचर्स हैं।  Redmi Note 11SE में डुअल स्पीकर सेटअप है। 

इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।  एआई फेस अनलॉक भी है।  फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।