रिटायर्ड टीचर ने वॉट्सऐप पर की ऐसी गलती, गंवाए 21 लाख रुपए

यह मामला आंध्र प्रदेश के अन्नामाया जिले के मदनपल्ले कस्बे का है।  यहां रेडेपनायडु कॉलोनी में रहने वाली वरलक्ष्मी ने कहा कि 

उन्हें लगातार संदेश मिल रहे हैं कि उनके खाते से पैसे काट लिए गए हैं।  

जिसके बाद उन्होंने बैंक से संपर्क किया, जहां उन्हें पता चला कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है और  

उनके खाते से 21 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं.  इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज कराई 

वहीं पुलिस का कहना है कि धोखेबाजों के लिए व्हाट्सएप लिंक शेयर करना और फिर हैक करना आम बात हो गई है।  

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी व्हाट्सएप नंबरों पर लिंक भेजकर और उनके जरिए पैसे निकालकर अकाउंट हैक कर रहे थे.