Xiaomi 12T सीरीज कल लॉन्च होगी, जानें स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक सब कुछ
Xiaomi 12T सीरीज कल यानी 4 अक्टूबर 2022 को लॉन्च होने जा रही है। यह Xiaomi का फ्लैगशिप लाइनअप है,
जिसमें Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे।
प्रो डिवाइस को लेकर लीक हुई थी कि इसमें 200MP का कैमरा सेंसर होगा और अब कंपनी ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है।
Xiaomi 12T Pro: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Xiaomi 12T Pro को कोडनेम "Diting" और मॉडल नंबर "220121UG" के साथ देखा गया था।
डिवाइस को तब IMEI डेटाबेस, FCC और चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था।
इस फोन का एक पोस्टर भी लीक हुआ था, जिसमें कैमरा आइलैंड पर 200MP लिखा नजर आ रहा है।
अब Xiaomi ने इस जानकारी की पुष्टि की है और कहा है कि Xiaomi 12T Pro में 200MP कैमरा सेंसर होगा
यह कैमरा Moto X30 Pro या Moto Edge 20 Ultra में मिलने वाला 200MP का सेंसर हो सकता है।
Xiaomi 12T Pro में 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिल सकता है।
Xiaomi 12T Pro में 6.67-इंच की OLED स्क्रीन है, जो Redmi K50 Ultra की तरह 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट कर सकती है।
यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 से लैस होगा। यह TSMC के 4nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित है।
Xiaomi 12T Pro 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज पैक कर सकता है।
डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है, यह 120W हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Xiaomi 12T: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
लीक के अनुसार, Xiaomi 12T में 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है,
जो 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है
यह डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसे 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल सकता है।
फोन की बैटरी 5000mAh की होगी, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा.
Xiaomi 12T फोन की शुरुआती कीमत 51,800 रुपये होगी, जबकि Xiaomi 12T Pro फोन की शुरुआती कीमत 67,800 रुपये हो सकती है।