Xiaomi का 2-इन-1 लैपटॉप 65W चार्जिंग, डॉल्बी साउंड और एक शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ आया,जाने विवरण 

लैपटॉप की अपनी रेंज का विस्तार करते हुए, Xiaomi ने एक नया 2-इन-1 लैपटॉप Xiaomi Book Air 13 लॉन्च किया है। 

Xiaomi के इस लैपटॉप के Core i5 वेरिएंट की कीमत 4,999 युआन (करीब 57 हजार रुपये) और 

Core i7 वेरिएंट की कीमत 5,599 (लगभग 63,800 रुपये) है।  नए लैपटॉप 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज ऑप्शन में आते हैं। 

इसमें दी गई बैटरी भी काफी दमदार है।  यह 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।  

Xiaomi Book Air 13 के फीचर्स  लैपटॉप में कंपनी 13.3 इंच का E4 OLED डिस्प्ले 2880x1800 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ दे रही है। 

डिस्प्ले क्वालिटी को और बेहतर करने के लिए कंपनी इसमें Dolby Vision और VESA डिस्प्ले दे रही है। 

लैपटॉप की मोटाई सिर्फ 12mm है।  1.2 किग्रा वजन वाले इस लैपटॉप में 16GB तक LPDDR5 रैम और 512GB SSD स्टोरेज है। 

Intel Iris Xe GPU से लैस इस लैपटॉप में 12वीं पीढ़ी के Intel Core i7 तक के प्रोसेसर का विकल्प दिया गया है। 

लैपटॉप में कंपनी दमदार ऑडियो के लिए डुअल यूनिट माइक्रोफोन के साथ डुअल  स्पीकर सिस्टम दे रही है, जो डॉल्बी एटमॉस साउंड को सपोर्ट करता है