Brezza-Nexon को मात देगी नई Mahindra SUV, 5.5 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ेगी
Mahindra अपनी XUV 300 का फेसलिफ़्टेड अवतार लाने जा रही है. हाल ही में नई XUV300 फेसलिफ्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 5.5 सेकेंड में पकड़ सकती है। टीजर में इस कार को रेड कलर पेंट स्कीम में देखा गया है।
इसके साथ ही इसमें एक नया लोगो भी उपलब्ध है। माना जा रहा है कि नई कार को फेस्टिव सीजन के आसपास पेश किया जा सकता है।
फ्रंट के अलावा स्टीयरिंग व्हील और रियर पर भी महिंद्रा का नया लोगो दिया जाएगा।
इसमें 1.2 mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की भी उम्मीद है, जिसे मौजूदा इंजन की तुलना में 20hp अधिक पावर और
30Nm अधिक टॉर्क उत्पन्न करने के लिए लाया जाएगा।
यह 130hp की कुल पावर और 230Nm का टॉर्क देता है।