Zip और RAR File को Online कैसे Open करे?

Hello friends… हम में से ज्यादातर लोगों के पास zip file extractor app नहीं होता क्योंकि maximum files जो हम internet से download करते हैं वो zip या rar file नहीं होती इसलिए हमें zip file opener की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती है जो हमें zip format में ही मिलती है। ऐसे में सिर्फ एक zip file को unzip करने के app या software download करना मेरी नजर में mobile RAM के साथ नाइंसाफी है।

Zip Or RAR File Ko Online Kaise Open Kare?

इस नाइंसाफी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप zip file को online open कर ले जो बहुत आसान भी है, आपका data भी बचाता है और समय भी। Zip file क्या है? इसकी जानकारी नीचे उपलब्ध है, फ़िलहाल हम rar file online extract करने की जो संक्षिप्त जानकारी दे रहे हैं वो computer और phone दोनों के लिए उपयोगी है।

  1. किसी अच्छे online zip file extractor में जाइए।
  2. अपनी zip file upload कीजिए और unzip कीजिए।
  3. फिर अपने extract files को download कर लीजिए।

Online zip file unzip करने की ये trick PC और smartphone दोनों में काम आएगी। अब हम विस्तार से जानेंगे की zip file online open कैसे करे लेकिन उससे पहले ये जानते है की zip file किसे कहते हैं?

Zip file क्या है?

Zip फाइल क्या है? ये समझने के लिए हम एक उदाहरण लेते हैं। जिस तरह एक bag होता है जिसमें हम कई सारे सामान को रखते हैं और फिर उसे चैन लगाकर बंद कर देते हैं। उसी तरह zip file भी होती है। इसके अंदर कई सारी अलग-अलग formats की files रखी होती है। जिन्हें देखने के लिए या इस्तेमाल करने के लिए हमें zip file open करना पड़ता है। इसकी खास बात ये होती है कि कई सारी files से मिलकर बनने के बावजूद इसकी size (kb) बहुत कम होती है। इसे archive file भी कहते हैं।

Zip और RAR file में अंतर क्या है।

बहुत से लोग होते हैं जो ऐसा समझते कि Zip और RAR एक ही होता है जबकि दोनों में बहुत सारे अंतर होते हैं।

Zip RAR
Mobile और computer में आसानी से open हो जाता है। Open करने के लिए third party app या software की जरूरत होती है।
Files को कम compress करता है। ज़्यादा compress करता है।
Password protected होता है। Password protection की सुविधा Window और Macintosh में नहीं मिलता।

Online Zip file unZip कैसे करें?

हम आपको zip file open करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको कोई भी app या software download करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। सबसे पहले Free Archiver website में जाइए।

अब आप CLICK HERE में click कर के अपना template zip file select कीजिए। हमने यहाँ पर Blogger का Theme की zip file select किया है।

कुछ ही seconds में आपके सामने archive file के अंदर रखी सारी files आ जाएंगी अब आपको जिस file की जरूरत हो उसके download icon पर click कर के download कर लीजिए।

इस तरह से आप चाहे Computer use करते हों या Android Phone इस्तेमाल करते हों, आप बहुत ही आसानी से बिना software या app इस्तमाल किये online zip file open कर सकते हैं।

4 thoughts on “Zip और RAR File को Online कैसे Open करे?”

Leave a Comment